ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: सामाजिक रिवाजों के खिलाफ आवाज की कहानी हैं सब कुशल मंगल

Movie Review: सामाजिक रिवाजों के खिलाफ आवाज की कहानी हैं सब कुशल मंगल
Share it:

फिल्म रिव्यु - सब कुशल मंगल - 2020
निर्देशक करण विश्वनाथ कश्यप की फिल्म सब कुशल मंगल इस फ़्राइडे तारीख 3 जनवरी 2020 को रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म के मुख्य किरदार में अक्षय खन्ना, प्रियांक शर्मा, रीवा किशन, सतीश कौशिक, सुप्रिया पाठक जैसे मंजे हुए कलाकार हैं। फिल्म का प्रकार रोमांस व कॉमेडी हैं।
फिल्म की कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में अक्षय खन्ना एक लोकल नेता और गुंडा बाबा भंडारी बने हुए हैं। वो लड़कियों की जबरन शादी करवाने का काम करते हैं। किसी जोड़े को मिलाने का काम करते हैं। समाज में ऐसे रिवाज हैं कि लड़के-लड़की की शादी एक ही बिरादरी में हो। साथ में शादी में लेन देन भी होती हैं। अक्षय खन्ना इन सबसे पहले खुद शादी करवा देते हैं। ऐसे ही काम के दौरान अक्षय टीवी जर्नलिस्ट को उठवा लेते हैं। पर कहानी में मोड तब आता हैं जब अक्षय की उनसे प्यार हो जाता हैं। अब लड़की उनसे प्यार करती हैं कि नही? कहानी में क्या मोड आता हैं वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

रिव्यु:- कर्नालगंज कर के एक छोटा शहर हैं जिसमे भंडारी कर के अक्षय खन्ना का राज हैं। सब कुशल मंगल के जरिए कॉमेडी परोसने की कोशिश की गई हैं। फिल्म की शुरुआत में अक्षय खन्ना का डरावना लुक बताया गया हैं। उनके बड़े बड़े बाल और लंबी लंबी मुंछे डरावना लुक दिखाने में सफल रहे हैं। अक्षय खन्ना की एक्टिंग तो इम्प्रेसिव हैं पर नीरस स्क्रिप्ट के चलते वो कुछ खास नही कर पाए हैं।

फिल्म में न्यू कमर रीवा किशन और प्रियांक शर्मा कॉन्फिडेंट जरूर दिख रहे हैं पर दोनों के बीच खास केमिस्ट्री नजर नही आ रही। दोनों ने अपने किरदारों को अपना पूरा प्रयास दिया हैं। फिल्म में सतीश कौशिक, सुप्रिया पाठक और राकेश बेदी जैसे बेहतरीन कलाकारों ने बढ़िया काम किया हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ कहानी से भटक गया हो ऐसा लगता हैं। दूसरा हाफ वाद विवाद और झगड़े से भरपूर लगता हैं। फिल्म का म्यूजिक ठीक ठाक हैं। दूसरें कलाकारों ने भी ठीक ठाक काम किया हैं। फिल्म दहेज़ प्रथा और जबरन शादी जैसे कुरिवाजो के खिलाफ एक मजबूत स्टैंड नही लेती हैं बल्कि ये फिल्म एक आधा अधूरा प्रयास हैं।



loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: