फिल्म रिव्यु :- टर्मिनेटर - डार्क फैट - 2019
निर्देशक टीम मिलर की मोस्ट अवेटेड फिल्म टर्मिनेटर डार्क फैट 1 नवम्बर 2019 को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में अर्नाल्ड श्वार्जनेगर, लिंडा हैमिल्टन, मैकेंजी डेविस, नतालिया रेयेस जैसे कलाकार है। ये फिल्म टर्मिनेटर सीरीज की छठी फिल्म है। ये फिल्म टर्मिनेटर 2 जजमेंट डे की असली सीक्वल है। फिल्म में इस बार अर्नाल्ड, लिंडा और जेम्स कैमरून की तिकड़ी 28 साल बाद एक साथ नजर आई है। फिल्म इंग्लिश व हिंदी के साथ साथ रीजनल भाषाओं में भी रिलीज हुई है। फिल्म का पूरा मजा 3डी में ले सकते है। फिल्म का प्रकार साइंस फिक्शन, एक्शन थ्रिलर व ड्रामा है।
फिल्म की कहानी :- फिल्म की मुख्य कहानी में सारा कॉनर अपने बेटे जॉन की मौत के 22 साल बाद मेक्सिको पहुंच जाती है। वहा एक फैक्ट्री में काम करने वाली दानी अपने पिता और भाई के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। उनकी लाइफ में भूचाल तब आता है जब पॉवरफुल किलिंग मशीन टर्मिनेटर रेव 9 व ह्यूमन मशीन ग्रेस उनकी लाइफ में आते है। रेव 9 उसे मारना चाहते है जबकि ग्रेस उसे बचाना। दानी और ग्रेस की खूंखार फाइट होती है रेव 9 के साथ। इसी के साथ उनका साथ देने के लिए सारा कॉनर आ जाती है। तीनो रेव 9 के साथ जबरदस्त फाइट करती है।
सारा का सामना कार्ल यानी टर्मिनेटर टी 800 यानि अर्नाल्ड से होता है। अर्नाल्ड रिटायर होकर खुशहाल जिंदगी बिता रहे है। कार्ल ने ही सारा के बेटे जॉन को मारा है। अब तीनों महिलाएं रेव 9 से कैसे पीछा छुड़ाती है? सारा और कार्ल का रिश्ता क्या मोड लेता है? फिल्म में क्या होगा वो सब जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।
रिव्यु:- डेडपूल के निर्देशक टीम मिलर ने इस फिल्म को बनाने में कोई कसर नही छोड़ा है। फिल्म में दिल दहला देने वाले एक्शन सीन है। साँस थाम जाए ऐसे एक्शन सीक्वन्स है। रोमांच के साथ साथ इमोशनल सीन भी है। एक्टिंग की बात करें तो अर्नाल्ड व लिंडा अपने किरदार में बेहतरीन नजर आते है। रेव 9 का किरदार निभाने वाले लूना वाकई खतरनाक लगते है। दानी के रूप में नतालिया परफेक्ट है। फिल्म की रेटिंग बेहद बढ़िया है।




Post A Comment:
0 comments: