फिल्म रिव्यु: Frozen - 2 - 2019
निर्देशक क्रिस बक व जेनिफर ली की मशहूर फिल्म फ्रोज़न 2 इस शुक्रवार तारीख 22 नवम्बर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म एनीमेशन है। फिल्म के मुख्य कलाकार में प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, मनीष पॉल व अंचित कौर है। फिल्म का प्रकार एनीमेशन, म्यूजिकल व फैंटेसी है। फिल्म इंग्लिश के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु में भी उपलब्ध है। फिल्म 3डी में भी देख सकते है। इस फिल्म सीरीज की ये दूसरी फिल्म है।
कहानी :- फिल्म की मुख्य कहानी में छोटी एल्सा और ऐना को उनके पापा मायावी जंगल और चार तत्वों की कहानी सुनाते है। वो बताते है कि उनके पिताजी ने नॉर्थएंन्ड्रा की जनजातियो की मदद के लिए बांध बनवाया था पर उन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में सिर्फ उनके पिताजी बच जाते है। तब से जंगल काले बादलों में घिर जाता है। उनकी माँ बताती है कि ये सब क्यों हुआ? सारी सच्चाई सिर्फ नदी को पता है। मातापिता की मृत्यु के बाद एल्सा और ऐना बड़ी हो जाती है। अरेंडल कि रानी बन जाती है एल्सा।
सबकुछ बढ़िया चल रहा है पर नॉर्थ की ओर से आने वाली आवाज एल्सा को बेचैन कर देती है। इसी चक्कर में वो तत्वों को जगा देती है। जिसकी वजह से अरेंडल में भूचाल आ जाता है। राज्य को बचाने और आवाज का पता लगाने के लिए एल्सा मायावी जंगल की और जाती है। आगे क्या होता है वह फिल्म देखने के बाद पता लगेगा।
रिव्यु:- फिल्म में किरदार की आवाज प्रियंका, परिणीति व मनीष ने दी है। पहले पार्ट की तुलना में ये फिल्म कम मनोरंजन देती है। निर्देशक क्रिस बक फिल्म को इतना शानदार नही बना पाए है। एल्सा के एक्शन सीक्वन्स अच्छे लगते है पर कम है। एल्सा का किरदार फ्लैट व अतरंगा है। एना के किरदार में कुछ शानदार शेड्स है। क्रिस्टोफर व ऐना की रोमांटिक अंदाज अच्छा लगता है। म्यूजिकल होने के नाते फिल्म में काफी गाने है पर फिल्म के डबिंग वर्शन में उतने असरदार नही लगते। फिल्म के VFX शानदार है। फिल्म को एक बार जरूर देखना चाहिए।




Post A Comment:
0 comments: