आमिर खान, जूही चावला, अजय देवगन और काजोल अभिनीत सुपर हिट, ब्लॉक बस्टर फिल्म इश्क़ के लगभग 22 साल हो गए हैं। इस फिल्म को सालों तक याद किया जाएगा। लोग आज भी इस फिल्म को उतने ही मजे से देखते हैं। फिल्म के कॉमेडी सीन और डायलॉग्स को लोग आज भी याद करते हैं। लोग ये नही जानते होंगे की एक समय में सुपर हिट जोड़ी गिने जाने वाले आमिर और जूही ने इस फिल्म के बाद एक भी फिल्म नही की थी।
इसके पीछे की वजह हैं आमिर खान का भद्दा व घिनोना मजाक। दरअसल शूटिंग के दौरान आमिर ने बताया कि वह एस्ट्रोलॉजी जानते हैं। उन्होंने जूही का हाथ देखने के लिए माँगा। जैसे जूही ने हाथ दिया तो आमिर ने उस पर थूंक दिया। ये मजाक आमिर खान को भारी पड़ सकता था। आमिर की इस हरकत से जूही ने बात करनी बंद कर दी थी। आमिर ने बताया था कि जहाँ जूही जाती वहाँ मैं नही जाता और जहाँ मैं होता वहाँ जूही नही आती। दोनों शूटिंग करते पर एकदूसरे से बिना बात किये।
हालांकि दोनों अब फिर से एकदूसरे के दोस्त बन गए हैं। इश्क फिल्म के रिलीज के बाद तकरीबन 6, 7 साल तक एकदूसरे से दोनों ने बातें नही की थी। आमिर ने बताया था कि एक दिन जूही का कॉल आया था और रीना के बारे में पूछा। आमिर और रीना तलाक ले रहे थे। जूही ने पूछते हुए कहा कि तुम रीना से क्यों तलाक ले रहे हो। फ़ोन पर जूही ने कहा कि वो उनसे मिलना चाहती हैं।
आमिर खान और जूही चावला ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं। कयामत से कयामत तक, लव लव लव, हम हैं राही प्यार के, तुम मेरे हो, इश्क जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं। फ़िलहाल जूही फिल्मों में कम नजर आती है। आमिर अपनी नई फिल्म लालसिंह चड्ढा लेकर आ रहे हैं।




Post A Comment:
0 comments: