आईपीएल के क्वालीफ़ायर 2 यानी सेमीफाइनल मुकाबले में हैदराबाद और कोलकाता के बीच ईडन गार्डन में मैच खेला गया था। मैच दोनों टीम के लिए अति महत्वपूर्ण था। हैदराबाद इस मैच में जीत के लिए दावेदार थी। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकशान पर 174 रन बनाए थे। हैदराबाद की शुरुआत भी ठीक नही रही थी। पर राशिद खान ने धांसू बैटिंग करते हुए 10 बॉल्स में 34 रन की मदद से टीम को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचा दिया था। कोलकाता से कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले थे।
कोलकाता की टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहती थी। कोलकाता की टीम से सुनील नरीन और लीन ने विस्फोटक ओपनिंग करते हुए टीम को अच्छा स्कोर दिया पर विकेट जल्दी गिरना शुरू हो गए। टीम के मुख्य बल्लेबाजे दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल आज अपना कमाल नही दिखा पाए थे। राशिद खान ने हर तरह से ऑल राउंडर प्रदर्शन किया था। राशिद खान ने 3 विकेट लिए थे। 2 कैच लिए थे और 1 रन आउट किया था। कुल मिलाकर यूं कह सकते है कि राशिद खान ही हैदराबाद को मैच जीताकर फाइनल में ले गए है।
ऑरेंज कैप - ऑरेंज कैप केन विलियमसन के पास है।
पर्पल कैप - पर्पल कैप एंड्रू टाये के पास है।




Post A Comment:
0 comments: