आईपीएल 2018, फाइनल मैच, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 27 मई 2018
आईपीएल के अति महत्वपूर्ण फाइनल मुकाबले में चेन्नई और हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाए थे। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए शुरुआत धीमी की थी। पर वह इस मोमेंटम को जारी नही रख पाए थे। युसूफ और ब्रेथवेट ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर 178 पहुंचा दिया था। चेन्नई की ओर से गेंदबाजी करते हुए शर्मा, जाडेजा, नगीडी और शार्दुल को एक एक विकेट मिला।
चेन्नई की टीम इस फाइनल के लिए सुपर दावेदार थी। वॉट्सन और फाफ डु प्लेसिस ने शुरुआत काफी धीमी करी थी। पर पॉवर प्ले खत्म होने के बाद वॉट्सन ने विस्फोटक बैटिंग शुरू कर दी। और जल्द ही शतक बना दिया। और इस शतक को जीत में तब्दील कर दिया। चेन्नई ने फाइनल मैच को 8 विकेट से जीत के साथ तीसरी बार आईपीएल की विजेता बन गई है।
ऑरेंज कैप - ऑरेंज कैप के इस सीजन के विनर केन विलियमसन बने है।
पर्पल कैप - पर्पल कैप के इस सीजन के विनर एंड्रू टाये बने है।




Post A Comment:
0 comments: