आईपीएल प्लेऑफ मैच नंबर 1, SRH vs CSK, 22 मई 2018
आईपीएल के अति महत्वपूर्ण और रोमांचक मुकाबला और प्लेऑफ का पहला मैच फाइनल के लिए था। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सीधी फाइनल में जाएगी। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन बनाए। हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम में सबसे ज्यादा रन ब्रेथवेट ने बनाए था। उन्होंने 43 रन की शानदार पारी खेली थी। ब्रावो ने 2 विकेट लिए थे।
चेन्नई इस आसन से लक्ष्य को चेस करने उतरी थी। पर उनकी शुरुआत हैदराबाद जैसी ही रही थी। उनके भी विकेट जल्दी गिर गए थे। एक समय ऐसा था कि चेन्नई के हाथ से गया मैच। दूसरे छोर पर फाफ डु प्लेसिस खड़े थे। ब्रेथवेट के एक ओवर ने मैच को पलट दिया। चेन्नई ने इस मैच को 2 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ चेन्नई एक बार फिर आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। सबसे ज्यादा रन फाफ डु प्लेसिस ने बनाए है। हैदराबाद को अब वेट करना पड़ेगा।




Post A Comment:
0 comments: