ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

KKR की RR पर 25 रन से शानदार जीत, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा स्तिथि जानें

IPL 2018, IPL 11, KKR VS RR, kolkata night riders versus rajasthan royals, eliminator 1, kkr won by 25 runs
Share it:

आईपीएल एलिमिनेटर मैच 1, KKR vs RR, 23 मई 2018

आईपीएल के प्लेऑफ के दूसरे रोमांचक मैच में एलिमिनेटर 1 का मुकाबला कोलकाता और राजस्थान के बीच मैच खेला गया। इस मैच को जीतना दोनों ही टीम के लिए अति महत्वपूर्ण था। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकशान पर 169 रन बनाए थे। कोलकाता की ओर से कप्तान दिनेश कार्तिक ने शानदार 52 रन बनाए थे। और आंद्रे रसेल ने 49 रन बनाए थे। राजस्थान की ओर से गौतम, आर्चर और लौहलीन को दो दो विकेट मिले।

राजस्थान ने इस लक्ष्य को चेस करने के इरादे से बैटिंग करने उतरी थी। राजस्थान की शुरुआत काफी बेहतरीन रही थी। सिर्फ 1 विकेट ही गिरा था और धीरे धीरे मैच राजस्थान की और झुक रहा था। पर कप्तान अजिंक्य रहाणे के आउट होते ही विकेट गिरने लगे थे। और जब संजू सैमसन का विकेट गिरा तब तय हो गया था कि राजस्थान की हार निश्चित है। कोलकाता ने इस मैच को 25 रन से जीत लिया। अब कोलकाता और हैदराबाद की भिड़ंत होगी।

ऑरेंज कैप -ऑरेंज कैप केन विलियमसन के पास है।

पर्पल कैप - पर्पल कैप एंड्रू टाये के पास है।
loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: