लोग सितारों के पीछे दीवाने होते हैं। फैंस अपने चहिते स्टार्स के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। लोग टीवी और फ़िल्मी हीरोइन के बारे में सोशल मीडिया में फॉलो करते हैं। कुछ टीवी के मशहूर शो हैं जिसने लोगों को अपना दीवाना बनाया हैं। ऐसी ही एक सीरीज हैं बिग बॉस। बिग बॉस में हर कोई सेलिब्रिटी आकर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। बिग बॉस में एक जोड़ी ऐसी आई थी जो आज सबकी चहिती बन चुकी हैं। ये कोई ओर नही पर युविका चौधरी और प्रिंस नरूला हैं।
युविका 2 अगस्त 1983 में जन्मी हुई हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2006 में सीरियल अस्तित्व एक प्रेम कहानी से शुरुआत की थी। 2007 में वह ओम शांति ओम में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कुछ साउथ इंडियन मूवी में भी काम किया हुआ हैं। उनको लोकप्रियता 2015 में टीवी शो बिग बॉस से मिली हैं। प्रिंस नरूला 24 नवम्बर 1990 में जन्मे हुए हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2014में मिस्टर पंजाब से की थी जिसमें वह दूसरे आये थे। वह कुछ शो में विनर भी बने थे। 2015 में आए मशहूर टीवी शो बिग बॉस 9 में वह विनर बनके उभरे थे।
युविका और प्रिंस का रोमांस बिग बॉस के दौरान ही शरू हो गया था। सीजन का सबसे बेस्ट रोमांस इन दोनों के बीच चल रहा था। दोनों के प्यार को सताने के लिए आई थी नोरा फतेही। नोरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने सबको हिला कर रख दिया था। नोरा के प्ररी प्रिंस की बढ़ती नजदीकियां युविका से देखी नहीं जा रही थी। आख़िरकार दोनों ने प्यार करना शुरू कर दिया। प्रिंस ने हार्ट शेप का पराठा बनाकर युविका को प्रोपोज़ किया था।
दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। बाद में दोनों ने अपने प्यार को शादी के बंधन में जोड़ने का फैसला किया। 12 ऑक्टोबेर 2018 में दोनों ने धामधुम से शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई सितारें मौजूद थे। दोनों के बीच उम्र का फैसला हैं। युविका 36 साल की हैं और प्रिंस 29 साल के हैं। पर कहतें हैं ना की प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता।




Post A Comment:
0 comments: