ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: विकी कौशल की शानदार एक्टिंग पर बचकानी हैं फिल्म भूत: पार्ट वन द हॉन्टेड शिप

Movie Review: विकी कौशल की शानदार एक्टिंग पर बचकानी हैं फिल्म भूत: पार्ट वन द हॉन्टेड शिप
Share it:

फिल्म रिव्यु: भूत - पार्ट वन द हॉन्टेड शिप - 2020
निर्देशक भानु प्रताप सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप इस शुक्रवार महाशिवरात्रि यानी 21 फरवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म के मुख्य किरदार में विकी कौशल, भूमि पेडणेकर, आशुतोष राणा जैसे मंजे हुए कलाकार मौजूद हैं। फिल्म का प्रकार हॉरर हैं।

फिल्म की कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में विकी कौशल एक शिपिंग अफसर की भूमिका में हैं। विकी अपनी जिंदगी में अकेलेपन से ग्रस्त हैं। तब उसे खबर मिलती हैं कि समंदर किनारे एक जहाज बिना किसी क्रू मेंबर के अपने आप पहुंचा हैं। पृथ्वी का बॉस जो रिटायरमेंट की कगार पर हैं वह जल्द इस शिप से छुटकारा पाना चाहता हैं। अब वो इस शिप की जाँच पड़ताल शुरू करते हैं। जैसे जैसे वे छानबीन करते हैं तो उन्हें मालूम चलता हैं कि शिप में कोई हैं पर वो दीखता नहीं हैं। उसे अजीबो गरीब डरावने अनुभव होते हैं। वो बेहद डर जाता हैं। उसे घर में भी वैसे अनुभव होते हैं।
पृथ्वी को घर में भी सब होता हैं। पृथ्वी को पता चलता हैं कि ये सी बर्ड नामका शिप अरसों से मिसिंग हैं। जहाज में किसी का साया होने का एहसास होता हैं। वह इस भूतिया कहें जानें वाले शिप की जाँच पड़ताल शुरू करता हैं तो कई राज उजागर होते हैं। इसमें विकी की निजी जिंदगी से जुड़े दुःखद पहलू भी उजागर होते हैं।

मूवी रिव्यु:- राम गोपाल वर्मा की भूत के बाद ये हॉरर फिल्म सामने आई हैं। निर्देशक भानु प्रताप सिंह की ये फिल्म रियल इंसिडेंट पर आधारित हैं। जिसमें सालों पहले एक जहाज बिना इंसान के समंदर किनारे आ खड़ा हुआ था। फिल्म का पहला सीन बेहद डरावना हैं। हम चीखें निकालने पर मजबूर हो जाते हैं। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती हैं वैसे वैसे वो डर इतना नहीं दिखता हैं। फिल्म के कुछ दृश्य डरावने हैं पर वह उतनी पकड़ नहीं जमा सकते हैं। कुछ सीन तो डराने के बजाय फनी लगते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक ने डरावने सीन को सपोर्ट किया हैं पर कमजोर स्क्रीनप्ले के कारण दोहराव एहसास होता हैं।
हॉरर फिल्म को मजबूत बनाने के लिए जिस तरह से ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल किया गया हैं वो काफी नही हैं। दूसरे हाफ में कहानी काफी कमजोर हो जाती हैं और बिखर कर रह जाती हैं। क्लाइमेक्स में मंत्र पढ़ें जाते हैं उससे फिल्म टिपिकल हॉरर बन के रह जाती हैं। भूत क्यों बना हैं उसका कारण भी विश्वसनीय नहीं लगता हैं। निर्देशक अंत में पार्ट 2 बनाने का एहसास भी दे जाते हैं।

पृथ्वी के किरदार को विकी कौशल ने बखूबी निभाया हैं। डरावने और हैरत अंगेज दृश्यों में वो काफी शानदार रहे हैं। मेहमान कलाकार के रूप में भूमि ने बेहतरीन काम किया हुआ हैं। आशुतोष राणा जैसे शसक्त कलाकार का सही उपयोग नहीं किया गया हैं। दूसरे साथी कलाकारों ने ठीक ठाक काम किया हुआ हैं।




loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: