ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

मार्वल के दर्शकों के लिए आई खुशखबरी, अमेरिका से भी पहले भारत में रिलीज होगी ब्लैक विडो

मार्वल के दर्शकों के लिए आई खुशखबरी, अमेरिका से भी पहले भारत में रिलीज होगी ब्लैक विडो
Share it:

          एमसीयू यानी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स या यूँ कहें कि मार्वल ने दुनिया के करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हैं। भारत के दर्शक भी इस बात से अछूते नही हैं। भारतीय दर्शक भी मार्वल के फिल्मों के दीवाने बन चुके हैं। अवेंजर्स एन्डगेम के बाद सबमें मायूसी छा गई हैं कि अब मार्वल की फिल्मों में क्या देखने मिलेगा। भारतीय दर्शक भी अब एक बड़ा मार्केट बन चुके हैं। हॉलीवुड के डायरेक्टर भी दर्शकों को फिल्में रीजनल भाषा में रिलीज कर के उनको एक तरह से तौफा देते हैं।भारतीय दर्शकों के जुकाव को देखते हुए हॉलीवुड की कई फिल्में और ज्यादातर मार्वल भारत में जल्दी रिलीज करता हैं। ताकि भारतीय मार्केट से वह ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सके।

मार्वल के किरदार पहले से लोगों की जान बने हुए हैं। इनमें आयरन मैन, थोर, कैप्टेन अमेरिका, हल्क, एजेंट नताशा रोमनोव, हौकेए जैसे किरदार चहिते हैं। एजेंट नताशा का किरदार भी लोगों ने और खासकर भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद किया हुआ हैं। मार्वल में ये किरदार स्कारलेट जॉनसन ने निभाया हुआ हैं। मार्वल में नताशा का अहम किरदार हैं वह दूसरे सुपर हीरो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ती दिखाई देती हैं। नताशा में किसी भी तरह का कोई सुपर पॉवर नही हैं।
मार्वल में नताशा से जुडी हुई शुरुआती बातें दर्शकों को शायद ही पता होगी। भारतीय दर्शकों के लिए मार्वल ने फिल्म को अमेरिका से पहले भारत में रिलीज करने का फैसला किया हैं। अवेंजर्स एन्डगेम के बाद इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई थी। 1 मई 2020 में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। भारत में एक दिन पहले यानी 30 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में एजेंट नताशा के बारे में दिलचष्प बातें होंगी। नताशा की शुरुआती जिंदगी किसी को भी पता नही हैं। इस फिल्म में उनके बारे से सब बताया जाएगा।

भारत में पहले रिलीज होने से दर्शक भी काफी खुश हैं। भारतीय सिनेमा भी नताशा के किरदार से प्रभावित हो चूका हैं। नताशा का स्टंट व उनका परफॉरमेंस देखते हुए कई हीरोइन ने भी उनकी तरह एक्शन करने की मंशा व्यक्त की हैं। अब भारतीय दर्शक ही नही पूरी दुनिया के मार्वल के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका हैं और सोशल मीडिया में धूम मचा रहा हैं। फिल्म इंग्लिश के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में रिलीज होगी।


loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Post A Comment:

0 comments: