ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: विद्युत जामवाल के जबरदस्त स्टंट और अदा शर्मा की अदाओं से भरपूर है कमांडो 3

Movie Review: विद्युत जामवाल के जबरदस्त स्टंट और अदा शर्मा की अदाओं से भरपूर है कमांडो 3
Share it:

फिल्म रिव्यु - कमांडो 3 - 2019
निर्देशक आदित्य दत्त की फिल्म कमांडो 3 इस शुक्रवार 29 नवम्बर 2019 को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, अंगिरा धर, गुलशन दैवेया जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म कमांडो फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म हैं। पहली दो फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का प्रकार थ्रिलर और ड्रामा है।

फिल्म की कहानी:- फिल्म कमांडो 3 की मुख्य कहानी में फिल्म की कहानी वहाँ से शुरू होती हैं जहाँ एक पुलिस अफसर कुछ लोगों का पीछा करता हैं। जहाँ उसे पता चलता हैं कि वह कोई आम नही पर खास आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। कहानी आगे बढ़ती हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ अफसर करनवीर सिंह डोगरा यानी विद्युत जामवाल और अदा शर्मा की एंट्री होती है। उन्हें इस संगठन से लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं। लंदन में बैठे संगठन का सरगना बुराक अंसारी को भारत लाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं।

बुराक अंसारी एक ऐसा मास्टरमाइंड हैं जो लंदन में बैठकर वीडियो के जरिए भारत के नोजवानों का ब्रेन वाश करने का काम करता हैं। विद्युत और अदा को ये जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं। विद्युत लंदन इंटेलिजेंस के साथ मिलकर बुराक को पकड़ना चाहते हैं। यहाँ शुरू होता हैं चूहे बिल्ली का खेल। विद्युत कैसे पकड़ता हैं वह देखने फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

रिव्यु:- फिल्म के नाम पर से और हीरो विद्युत जामवाल से सबको पहले से पता था कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में वो सब दिखाया गया हैं। फिल्म राजनितिक, सामाजिक व वैश्विक स्तर के मुद्दों को बताया गया हैं। विद्युत के मार्शल आर्ट्स और एक्शन शानदार हैं। विद्युत पुलिस अफसर के किरदार में एक डीएम शानदार नजर आते हैं। एक्शन में उनसे आगे कोई निकल नही सकता। पर हावभाव में थोड़े कमजोर नजर आते हैं। अदा शर्मा ने भी शानदार एक्टिंग की हैं। बुराक भी विलन के किरदार में अच्छे नजर आते हैं।
फिल्म की कोरियोग्राफी शानदार हैं जो फिल्म देखने के लिए विवश करती हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स और म्यूजिक दमदार हैं। फिल्म की कहानी कमजोर हैं। फिल्म में वोही घिसी पिटी आतंकवादी की कहानी दिखाई गई हैं। ढीली पटकथा व बेदम डॉयलॉग बोर करने के लिए काफी हैं। कहानी क्लाइमेक्स में कुछ हकरात्मक संदेश देती हैं जो प्रभावित करते हैं।





loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: