ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

असफल कैरियर के बाद भी शाही जिंदगी जी रहे हैं ये सितारें, शाहरुख़-अमिताभ के साथ एक ने किया हैं डेब्यू

असफल कैरियर के बाद भी शाही जिंदगी जी रहे हैं ये सितारें, शाहरुख़-अमिताभ के साथ एक ने किया हैं डेब्यू
Share it:


बॉलीवुड में हर साल कई सारे हीरो हीरोइन अपना कैरियर बनाने के लिए आते हैं। कुछ चल जाते हैं और कुछ फ्लॉप हो जाते हैं। जो चल जाते हैं वो बॉलीवुड में मशहूर हो जाते हैं और रईसी जिंदगी जीते हैं। जो फ्लॉप होते हैं वह गुमनामी के अंधेरे में चले जाते हैं। कुछ सितारें ऐसे भी हैं जो शुरुआत में सफल होने के बाद गुम हो गए हैं। बॉलीवुड में ऐसे भी सितारें हैं जो फ़िल्मी कैरियर में फ्लॉप रहे हैं पर उनकी जिंदगी काफी ऐश में बीत रही हैं। आज उन सितारों के बारे में विस्तार से जानतें हैं। 

सेलिना जेटली
सेलिना 2001 में फेमिना मिस इंडिया बनी थी। उनको फिर फ़िरोज़ खान निर्देशित फिल्म जानशीन से बॉलीवुड में डेब्यू मिला था। ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। सेलिना की फिल्म भी नही चली और उनका कैरियर भी। उन्होंने 2011  में ऑस्ट्रिया के रहने वाले पीटर हॉग से शादी की हैं। वह शाही जिंदगी जी रही हैं। 

तुषार कपूर
अपने जमाने के दिग्गज कलाकार जीतेन्द्र के बेटे तुषार कपूर अपने पिता की तरह सफल नही हो पाए। वह फिर भी प्रिंस जैसी जिंदगी जीते हैं। तुषार ने 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना हैं से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। 

आयशा टाकिया
आयशा ने साल 2004 में आई फिल्म टारजन द वंडर कार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आयशा की ज्यादातर फिल्मे नही चली थी। उन्होंने सलमान के साथ वांटेड में काम किया हुआ हैं। फिल्म सुपर हिट रही थी पर आयशा को इसका फायदा नही मिला। आयशा ने 2009 में फरहान आज़मी से शादी की हैं। वह अब ऐश की जिंदगी जी रही हैं। 

किम शर्मा

बॉलीवुड में अमिताभ और शाहरुख़ के साथ हर कोई काम करना चाहता हैं। उनके साथ डेब्यू करने वाली किम का कैरियर सफल नही रहा था। उन्होंने साउथ में भी हाथ आजमाया पर वहाँ भी असफल रही थी। 

जुगल हंसराज
अभिनेता जुगल हंसराज का कैरियर बचपन से शुरू हो गया था। बड़े होने के बाद वो कुछ खास नही कर पाए हैं। वो आज भी राजा की तरह लाइफ बिता रहे हैं। उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया हैं। वो धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं। 






loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: