फिल्म रिव्यु - Rambo: Last Blood - 2019
हॉलीवुड की खतरनाक एक्शन और जबरदस्त स्टंट से भरपूर फिल्म रेम्बो लास्ट ब्लड इस शुक्रवार 20 सितम्बर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सिल्वेस्टर स्टेलोन, पाज़ वेगा, लुइस मंडीलोर जैसे कलाकार है। ये फिल्म मशहूर फिल्म सीरीज रेम्बो का पांचवा और कहे जाने वाली लास्ट फिल्म है। इसकी चौथी फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सीरीज एक्शन थ्रिलर और जबरदस्त स्टंट से भरपूर है। फिल्म इंग्लिश व हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु जैसी प्रादेशिक भाषाओं में उपलब्ध है।
फिल्म की कहानी - फिल्म की मुख्य कहानी में रेम्बो अपनी पिछली लाइफ को छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा है। वह अपनी एक फ्रेंड म साथ रहता है। उनकी बेटी के साथ अच्छे रिश्ते हो जाते है। फिर रेम्बो को पता चलता है कि वह लड़की किडनैप हो गई गई उसका पता लगाते ही समज आता है कि उसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत किडनैप किया गया है। उसे अमेरिकन मेक्सिकन बॉर्डर पर बेच दिया जायेगा। जो लोग इसके पीछे है वह बेहद ही खतरनाक और पहुंचे हुए लोग है। रेम्बो एक बार फिर उस लड़की को बचाने के लिए और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का परदा फार्स करने के लिए जुड़ जाता है।
मूवी रिव्यु - जॉन रैम्बो एक आइकोनिक कैरेक्टर बन चूका है। रैम्बो नाम सुनते ही लोगो के जहन में एक सोल्जर की इमेज खड़ी हो जाती है। सिल्वेस्टर स्टेलोन एक बार फिर माचो किरदार में नजर आ रहे है। वो एकदम परफेक्ट किलिंग मशीन नजर आ रहे है। फिल्म का पहला हाफ ये बताने में जाता है कि रैम्बो की लाइफ कैसी चल रही है।
दूसरा पार्ट खतरनाक एक्शन व जबरदस्त स्टंट से भरपूर है। फिल्म में ह्यूमन ट्रैफिकिंग को बखूबी बताया गया है। फिल्म में सिल्वेस्टर स्टेलोन को सबने पसंद किया है। शायद ये फिल्म अंतिम भाग हो सकता है। फर्स्ट पार्ट का नाम फर्स्ट ब्लड था। इस पार्ट का नाम लास्ट ब्लड है। अगर ऐसा है तो एक लेजेंडरी किरदार को सलाम बनता है।




Post A Comment:
0 comments: