ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: एक्शन थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है फिल्म स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम की कहानी

Movie Review: एक्शन थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है फिल्म स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम की कहानी
Share it:

फिल्म रिव्यु: Spiderman: Far From Home - 2019
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फेज 4 की पहली फिल्म गुरुवार 4 जुलाई को भारत में रिलीज हो गई है। फिल्म के मुख्य किरदार में सैम्युअल जैक्सन, टॉम हॉलैंड, जेक जिलएनहॉल, जेंडाय जैसे कलाकार है। इस फिल्म को मार्वल कॉमिक्स की सुपर हीरो की कहानी पर से बनाया गया है। फिल्म इंग्लिश के साथ साथ, हिंदी, तमिल, तेलुगु जैसी भाषा में उपलब्ध है। फिल्म 2डी और 3डी में भी उपलब्ध है।
फिल्म की कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी में पीटर पार्कर यानी हमारा स्पाइडर मैन अपनी स्कूल वापिस चला जाता है। आयरन मैन के जाने के बाद पीटर उन्हें बेहद मिस करता है। वो अपने दोस्तों के साथ घूमने जाता है वहा उसकी मुलाकात होती है निक फ्यूरी से। मिस्टेरियो के साथ मिलकर वह दुश्मन से लड़ता है। निक पीटर को टोनी का गिफ्ट देता है जिसमे एक चश्मा होता है। चश्मा में टोनी ने अपना सारा कंट्रोल पीटर के हाथ में दिया हुआ है। अब पीटर आगे क्या करता है वह देखने के लिए सुपर हिट फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: फिल्म स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम को फेज 4 की पहली फिल्म बताया जा रहा है। स्पाइडर मैन फिल्म में शानदार ग्राफ़िक्स व VFX का उपयोग किया गया है। फिल्म में 3डी में देखने पर एक एलग ही मजा मिलता है। फिल्म में सारे अवेंजर्स को ट्रिब्यूट दिया गया है। पीटर और टोनी के बीच के रिश्तों को दिखाया गया है। फिल्म में स्कूल के बच्चे के बीच हसीं मजाक दिखाया गया है।
फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग देखें तो टॉम हॉलैंड स्पाइडर मैन के किरदार में बखूबी जच रहे है। स्पाइडर मैन खुद अपनी लाइफ और हीरो की लाइफ में असमंज में पड़ा रहता है। निक फ्यूरी के किरदार में सैम्युअल जैक्सन भी शानदार नजर आ रहे है। जेक भी मार्वल की मूवी में शानदार नजर आ रहे है। ओवरऑल देखें तो सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। मूवी में स्कूल की मजाक मस्ती और पीटर का प्यार बेहद ही खूबसूरत तरीके से बताया गया है।


loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: