बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री जितनी लोकप्रिय है उतनी ही लोकप्रिय साउथ की फिल्म इंडस्ट्री है। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली साउथ की खूबसूरत हीरोइन बेहद चर्चा में है। साउथ की ये हीरोइन अमला पॉल है। अमला अपनी आने वाली फिल्म अदाई से काफी चर्चा में है। फिल्म में हीरोइन ने बेहद बोल्ड सीन दिए है जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में है। फिल्म के टीजर को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म में अमला ऐसी बेटी का किरदार निभा रही है जो रात में नशे में खो जाती है। किसी न्यूज़पेपर के मुताबिक अमला ने अदाई के बारे में खुलकर बताया था। अमला ने बताया कि इस फिल्म से पहले वो रेप पीड़िता, संघर्ष करती महिला, जैसे बोरिंग किरदार कर रही थी। वो इन किरदारों से तंग आ गई थी। आखिर कर इनसे तंग होकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था।
अमला ने आगे बताते हुए कहा कि उनको अदाई फिल्म का ऑफर आया। ये फिल्म करने के लिए वो इसीलिए राजी हो गई क्यों की ये फिल्म तमिल, हिंदी और इंग्लिश में रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर रत्ना कुमार ने उन्हें फिल्म की कहानी समझाई थी। उन्होंने ये भी बताया था कि फिल्म में एक न्यूड सीन भी है। पर इसके लिए खास पोशाक का इस्तेमाल करने वाले है।
अमला ने आगे बताते हुए कहा की वो कॉस्ट्यूम का यूज़ नही करना चाहती। वो खुद न्यूड सीन करने के लिए तैयार है। वो अब ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहाँ वह खुद को शांत रखना चाहती है और ये देखना चाहती है कि ये सीन कैसे होगा। अमला ने बताया कि उन्होंने ये सीन किया और उस वक्त स्टूडियो में 15 लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वह ये सीन नही कर पाते अगर वह मौजूद रहे लोग अच्छा व्यवहार नही करते। ये फिल्म बेहतरीन बनने वाली है।




Post A Comment:
0 comments: