बॉलीवुड की चमकीली जिंदगी हर कोई जीना चाहता है। बॉलीवुड में कई ऐसे हीरो आए जो हिट हुए हो पर फिर वो गुमनामी के अंधेरे में खो गए हो।बॉलीवुड में उतार चढ़ाव देखने मिलता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सुपर स्टार्स है जिन्होंने कामयाबी की ऊंचाइयो को छू लिया हो। पर उनके बेटे इतने फ्लॉप हुए है कि वह बॉलीवुड से लगभग गायब हो चुके है। इस लिस्ट में ऐसे बड़े बड़े हीरो का नाम है जिनका नाम जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। आज ऐसे 7 स्टार्स के बारे में जानेंगे जो खो गए है।
1. कुमार गौरव - मशहूर एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव है। गौरव की पहली फिल्म उनके पिता राजेंद्र कुमार ने ही प्रोड्यूस की थी। उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी थी। ये फिल्म सुपर हिट हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें स्टार्स की लाइन में खड़ा कर दिया था। आज कुमार गौरव बॉलीवुड से दूर है।
2. फरदीन खान - मशहूर अभिनेता फ़िरोज़ खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से शुरुआत की थी। उनको इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का एवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने कई फिल्म में काम किया पर सब फ्लॉप हुई थी। फिर वो बॉलीवुड से दूर चले गए है।
3. हरमन बावेजा - मशहूर डायरेक्टर के बेटे हरमन ने फिल्म लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया था। 2009 में फिल्म व्हाट्स योर राशि भी की थी। दोनों फिल्मे सुपर फ्लॉप रही थी। हरमन ने 5 फिल्मे की सारी सुपर फ्लॉप हुई थी। आखिर में हरमन बॉलीवुड से दूर हो गए।
4. ज़ायेद खान - संजय खान के बेटे जायेद खान 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने उसके बाद कई फिल्मों में काम किया पर वो सब फ्लॉप रही थी। ज़ायेद बॉलीवुड से दूर है।
5. तुषार कपूर - लेजेंडरी अभिनेता जीतेन्द्र के बेटे तुषार कपूर ने मुझे कुछ कहना है से अपना डेब्यू किया था। तुषार अपने पिता की तरह स्टारडम हासिल नही कर पाए थे। तुषार की ज्यादातर फिल्मे फ्लॉप रही थी। वो ज्यादातर साइड रोल करते हुए नजर आते है।
6. महाक्षय चक्रवर्ती - बॉलीवुड के मशहूर हीरो व डांसर मिथुन के बेटे महाक्षय ने हॉन्टेड से शुरुआत की थी। वो बॉलीवुड में अपना नाम भी नही चला पाए है। मिथुन अभी भी बॉलीवुड में छाए हुए है।
7. सिकंदर खेर - अनुपम खेर के बेटे सिकंदर ने 2008 में आई आई वुडस्टॉक विला से डेब्यू किया था। उनका फ़िल्मी कैरियर कुछ खास नही चला था।









Post A Comment:
0 comments: