ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: रोमांचक प्यार की शरारत भरी कहानी है अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे

Movie Review: रोमांचक प्यार की शरारत भरी कहानी है अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे
Share it:

फिल्म रिव्यु: दे दे प्यार दे
निर्देशक आकिव अली की फिल्म दे दे प्यार दे इस शुक्रवार तारीख 17 मई 2019 को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की मुख्य कलाकार में अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह, जावेद जाफरी, जिमी शेरगिल और आलोक नाथ है। फिल्म का प्रकार ड्रामा और कॉमेडी है। अब फिल्मों में प्यार को लेकर एक्सपेरिमेंट किये जा रहे है। नार्मल प्यार से आगे बढ़कर रिश्तों को दिखाया जा रहा है।
फिल्म की कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में अजय देवगन अपनी पत्नी तब्बू और बच्चों से एलग होकर लंदन में रहता है। तब्बू अपने बच्चों के साथ इंडिया में रहती है। अजय देवगन की उम्र भी काफी हो चुकी है। उसके जीवन में उससे 25 साल छोटी लड़की रकुल आती है। दोनों की दोस्ती हो जाती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती है। और दोनों एकदूसरे को प्यार करने लगते है। अजय का दोस्त उसे समजाता है कि लड़कियां पैसे वाले बूढों से शादी करती है।अजय शादी से पहले रकुल को इंडिया में तब्बू से मिलवाने लाता है। वह तब्बू भी अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का खोज रही थी। अब आगे क्या होता है वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु:- फिल्म में अजय देवगन बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते है। उन्होंने अपनी उम्र के किरदार को बखूबी निभाया है। तब्बू ने भी एक्टिंग के जरिए दिखा दिया है की उसे एक्टिंग क्वीन क्यों कहा जाता है। फिल्म में रकुल बेहद ही सुंदर दिखती है। उनकी एक्टिंग भी बढ़िया है। रकुल को बॉलीवुड में कई मौके मिल सकते है। दूसरे कलाकारों ने भी बढ़िया एक्टिंग की है।
डायरेक्टर ने फिल्म में कुछ एलग करने का सोचा है। फिल्म में पहला हाफ बढ़िया है और कॉमेडी से भरा हुआ है। दूसरा हाफ ट्विस्ट से भरा हुआ है। फिल्म में गाने भी ठीक ठाक है। फिल्म एक बार देखि जा सकती है।


loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: