मदर डे पर पूरी दुनिया में लोग अपनी माता को याद कर के उसे मनाते है। बॉलीवुड के स्टार्स भी मदर डे पर अपना प्यार जताते है। पर कुछ बच्चों के नसीब में माँ का प्यार नही होता। बॉलीवुड में कई ऐसे पिता है जिन्होंने अपने बच्चों को बिना माँ के पाला है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने शादी नही की है या पत्नी के निधन के बाद पेरेंट्स की जिम्मेदारी खुद एकेले उठा रहे है। आज हम ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जानते है जो सिंगल पैरेंट है।
1. बोनी कपूर - श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर के कंधों पर जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर की जिम्मेदारी आ गई है। पहली पत्नी के बच्चे अर्जुन और अंशुला का भी ध्यान बोनी रख रहे है।
2. करण जौहर - करण जौहर ने भी सरोगेसी के जरिये दो बच्चे के पिता बने है। इसमें एक बेटा है और एक बेटी है। बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही है।
3. तुषार कपूर - तुषार कपूर ने शादी नही की है। वह भी सिंगल फादर बने है। उन्होंने सरोगेसी के जरिये पिता बने है। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।
4. राहुल बोस - राहुल बोस भी अपने सेवा कार्यो के लिए जाने जाते है। उन्होंने अंदमान निकोबार से 6 बच्चे गोद लिए है। वह अकेले ही उनका ख्याल रख रहे है।
5. राहुल देव - राहुल देव की पत्नी रीना की मृत्यु कैंसर की वजह से हुआ था। 2009 में उनके चले जाने के बाद वह गहरे सदमे में चले गए थे। उनकी पत्नी की मृत्यु हुई तब बेटे की उम्र 10 साल की थी। बेटे का नाम सिद्धांत है।







Post A Comment:
0 comments: