अवेंजर्स इंफिनीटी वॉर में थानोस की दमदार एंट्री देख सारे सुपर हीरो के साथ साथ पूरी दुनिया के फैंस हक्के बक्के रह गए थे। थानोस ब्रह्मांड का संतुलन करना चाहता था। इसके लिए उसे इंफिनीटी स्टोन्स की जरूरत थी। वह सारे इंफिनीटी स्टोन्स के जरिये ये काम करना चाहता था। थानोस की सेना एर्थ पर आती है और इंफिनीटी स्टोन लेना शुरू कर देती है। गौन्टलेट में सारे स्टोन आने के बाद थानोस ब्रह्मांड से आधी आबादी खत्म कर देता है।
इंफिनीटी वॉर के बाद आई फिल्म एंट मैन एंड द वास्प में डॉक्टर पीम अपनी वाइफ को क्वांटम रेअल्म से बाहर निकाल लाते है। अंट मैन क्वांटम रेअल्म में फिर से जाता है। अब इसी दौरान थानोस ने ब्रह्मांड से आबादी खत्म करना शुरू कर दी थी। बाहर रहे डॉक्टर पीम, हॉप और वास्प सब भस्म हो जाते है। स्कोट अंदर फस जाता है।
कैप्टन मार्वल आती है वो आयरन मैन को बचाकर ले आती है। सब लोग थानोस का पता लगाते है और उसे मार देते है। अब 5 साल बाद की दुनिया दिखाई जाती है। एंट मैन जिस गाडी के जरिये क्वांटम रेअल्म में गया था वह कार जंक्यार्ड में पड़ी थी। एक चूहा ऐसे ही घूमते हुए मशीन शुरू कर देता है। मशीन शुरू होते ही स्कोट क्वांटम रेअल्म से बाहर आ जाता है। उसे सब अजीब लगता है। वह स्टीव रोजर्स को मिलने जाता है।
स्टीव, नताशा, हल्क टोनी को मनाते है। उसे बताते है कि कैसे स्कोट क्वांटम रेअल्म के जरिये बाहर आया। टोनी को आईडिया देते है कि टाइम मशीन बनाया जाए। स्कोट के आईडिया पर टोनी टाइम मशीन बनाते है। और सब इसके जरिये पास्ट में जाकर इंफिनीटी स्टोन को ले आते है।




Post A Comment:
0 comments: