भारतीय सिनेमा में साइंस फिक्शन फिल्मे शायद ही बनती है उसमें भी स्पेस मूवी की कल्पना करना भी बड़ा मुश्किल है। फिल्म मेकर के सामने परेशानी यह होती है कि उसके लिए बड़ा बजट चाहिए और इन फिल्मों को देखने के लिए वैसा ऑडियंस चाहिए। भारतीय दर्शक ज्यादातर रोमांटिक और एक्शन फिल्मे देखना पसंद करते है। फिर भी स्पेस मूवी बॉलीवुड नही पर टॉलीवुड में बननी शुरू हो चुकी है।
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म अंतरीक्षम 9000 kmph का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। ये फिल्म दिसम्बर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का थीम एडवेंचर और साइंस फिक्शन है। फिल्म के मुख्य किरदार में अदिति राव हैदरी, वरुण तेज है। फिल्म संकल्प रेड्डी डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म का टीजर ट्रेलर सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है।
यह फिल्म स्पेस थ्रिलर है तो सबको इसका बेसब्री से इंतजार रहेगा। अगर यह फिल्म 3डी में आएगी तो इसका मजा दुगुना हो जाएगा। इस फिल्म के सफल होने के बाद कई ऐसी फिल्मे बन सकती है।




Post A Comment:
0 comments: