फिल्म प्रमोशन के लिए सेलिब्रिटी टीवी शो पर जाकर मौज मस्ती और मनोरंजन करते है। वह लोगों का दिल तो बहलाते है साथ में अपनी फिल्म के प्रमोशन भी करते है। अभी स्टार किड्स की बोल बाला है। सोशल मीडिया में स्टार किड्स छाए हुए है। जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क पहले ही रिलीज हो चुकी है। अब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है। सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म केदारनाथ में साथ में दिखने वाले है।
फिल्म प्रमोशन के लिए सारा और सुशांत किसी रियालिटी शो में साथ में नजर आए थे। सारा अली खान और सुशांत ने स्टेज पर अपना जलवा तो बिखेरा ही था। सारा रेड कलर के स्टाइलिश ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही थी। सारा है ही इतनी खूबसूरत की लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने बन चुके है। सारा सोशल मीडिया में इतनी मशहूर हो चुकी है कि ये फिल्म देखने के लिए सब बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सारा को रियालिटीशो में एक अनूठा गिफ्ट मिला।
रियालिटी शो में सारा अली खान को ऐसा गिफ्ट मिला जिसे देखकर सब लोग बेहद खुश हो गए। सारा को उनका छोटा भाई तैमूर की डॉल के रूप में गिफ्ट दिया था। ऐसा गिफ्ट पाकर सारा बेहद खुश हो गई थी। सारा तो खुश थी ही पर उतने ऑडियंस भी खुश था। सारा के यह फोटो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुई थे। लोगो ने जमकर इन फोटो को लाइक और शेयर किए थे। सारा को जो गिफ्ट मिला ऐसा गिफ्ट शायद ही किसी को मिला होगा।




Post A Comment:
0 comments: