साउथ के सुपर स्टार विजय की फिल्म सरकार जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने दो दिन में ही 110 करोड़ की कमाई की है। इस मामले में फिल्म ने संजू और बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कमाई बढ़ रही है तो दूसरी और फिल्म के चलते विवाद भी शुरू हो गया है। फिल्म सरकार में पॉलिटिशियन के बारे में दिखाया गया है।
फिल्म में पॉलिटिशियन की योजनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया था तो उनकी पार्टी के लोगो ने काफी बवाल मचाया था। सरकार फीम ने तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 30 करोड़ के कलेक्शन किया था। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म ने 2 दिन में ही 110 करोड़ की कमाई की थी। बाहुबली 2 ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19 करोड़ की कमाई की थी। सरकार ने पहले दिन 30 करोड़ कमाई की थी।
सरकार ने इस साल को सबसे बड़ी फिल्म संजू को भी पीछे रख दिया है। संजू ने पूरे देश में पहले दिन 34.75 करोड़ की कमाई की थी। सरकार फिल्म ने पूरे देश में 47.85 करोड़ की कमाई की है। सरकार ने 3400 स्क्रीन पर रिलीज होते हुए 2 दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म सुपर हिट बनते जा रही है। फिल्म में ए आर रहमान का म्यूजिक है।
फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन देखते हुए लग रहा है कि यह और भी रिकॉर्ड तोड़ेगा। फिल्म शायद इस साल की ब्लॉक बस्टर फिल्म बन सकती है। सबकी आशा ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान पर थी। पर पहले ही दिन उसको इतना प्रतिसाद नही मिला था।




Post A Comment:
0 comments: