महिला T20 एशिया कप 2018, मैच नंबर 1, इंडिया बनाम मलेशिया, 3 जून 2018
महिला T20 क्रिकेट के एशिया कप 2018 का पहला मुकाबला इंडिया और मलेशिया के बीच खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन बनाए।
भारत की बैटिंग - भारत की ओर से बैटिंग करते हुए मिताली राज ने 97 रन की शानदार पारी खेली। स्मृति मंधना ने 2 रन बनाए। वस्त्राकार ने 16 रन बनाए। हरमन प्रीत कौर ने 32 रन बनाए। शर्मा ने 18 रन बनाए।
मलेशिया की गेंदबाजी - मलेशिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए हसीम और जकारिया को एक एक विकेट मिला।
मलेशिया की बैटिंग - मलेशिया की बैटिंग बेहद ही खराब रही थी। टीम के 6 बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए थे। और दूसरे बल्लेबाज 10 का आंकड़ा भी नही कर पाए थे। पूरी टीम 27 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।
इंडिया की गेंदबाजी - इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए वस्त्राकर को 3 विकेट मिले। पाटिल और पूनम यादव को दो दो विकेट मिले।
मैच का परिणाम - पहले मुकाबले में भारत की शानदार 142 रन से जीत हुई। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मिताली राज को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था।




Post A Comment:
0 comments: