भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच 14 जून से शुरू हुआ था। भारत ने पहली पारी की शुरुआत काफी बेहतरीन की थी। भारत की ओर से शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया का स्कोर पहले दिन समाप्त होने तक 347 पर पहुंचा दिया था। अफ़ग़ानिस्तान की टीम दोनों पारी में 100 का आंकड़ा मुश्किल से पार कर सकी। और पारी और 262 रन से हार गई। भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच ये पहला टेस्ट मैच खेला गया था।
इस मैच में इतने प्लेयर ने किया है डेब्यू
ये टेस्ट मैच अफ़ग़ानिस्तान के लिए पहला मैच था। इस लिए टीम के सारे प्लेयर का ये टेस्ट डेब्यू मैच था। अफ़ग़ानिस्तान की टीम से खेलने वाले प्लेयर थे मोहमद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, मोहमद नबी, शाहीदी, असग़र, अफ़ज़ाई ज़ाज़ी, राशिद खान, यामीन, मुजीब, वफादार। इन 11 प्लेयर ने एक साथ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था।


Post A Comment:
0 comments: