ICC ने 5 साल के फ्यूचर टूर प्रोग्राम की जाहेरात की है। जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वन डे लीग भी शामिल है। इस फ्यूचर टूर प्रोग्राम में सबसे ज्यादा आकर्षण का चीज है टेस्ट चैंपियनशिप। जिसमे 9 टीम शामिल की गई है। ये 9 टीम 2 साल में 6 टेस्ट मैच खेलेगी। जिसमे 3 होम और 3 विदेश में खेलेगी। इस टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 से होगी और 2021 में दो टीम के बीच फाइनल खेला जाएगा।
इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट सीरीज खेलेगा
टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मैच जुलाई 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलेगा। जबकि वन डे लीग का पहला मैच जुलाई 2020 में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। टॉप 9 टीमें दो साल तक टोटल 6 टेस्ट मैच होम ग्राउंड और विदेश में खलेंगे। उसके बाद टॉप रैंकिंग वाली दो टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। और टेस्ट चैंपियन का फैसला होगा।


Post A Comment:
0 comments: