कन्नड़ भाषा के टीवी धारावाहिक में काम करने वाली एक अभिनेत्री ने अपने प्रेमी से परेशान होने के बाद आत्महत्या कर ली हैं। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से, अभिनेत्री ने अपने जहर पीने का एक वीडियो बनाया। 29 वर्षीय अभिनेत्री चंदना ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी दिनेश ने उसे धोखा दिया और शादी का लालच देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने 28 मई को आत्महत्या कर ली थी लेकिन उसकी जानकारी हाल ही में सामने आई हैं। चंदना और उसके प्रेमी दिनेश के बीच पांच साल से अफेयर था। चंदना ने आरोप लगाया कि दिनेश ने मुझसे 5 लाख रुपये भी उधार लिए थे। पिछले कुछ महीनों से वह मेरी अनदेखी कर रहा हैं। उसके अन्य युवतियों के साथ भी संबंध हैं। उसने मुझे शादी का लालच दिया और मुझे गर्भवती कर दिया। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
चंदन के परिवार को भी दिनेश के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता था। उनके परिवार के दिनेश के घर जाने पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। जहर पीते ही दिनेश चंदना को अस्पताल ले गया था। हालांकि, उनकी मौत के बाद दिनेश अस्पताल से भाग गया। पुलिस ने अब एक जांच शुरू की हैं।




Post A Comment:
0 comments: