ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

बॉलीवुड को लगा एक ओर झटका, कोरोना से इस मशहूर फिल्म निर्माता का हुआ निधन

बॉलीवुड को लगा एक ओर झटका, कोरोना से इस मशहूर फिल्म निर्माता का हुआ निधन
Share it:
कोरोना वायरस ने एक और फिल्म निर्माता की जान ली हैं। संगीतकार वाजिद खान का हाल ही में निधन हो गया और अब 77 वर्षीय अनिल सूरी की मृत्यु कोरोना के कारण हो गई हैं। अनिल सूरी ने राजकुमार और रेखा की फिल्म कर्मयोगी के साथ-साथ राजतिलक जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

राजीव सूरी ने पुष्टि की

अनिल सूरी के भाई और निर्माता राजीव सूरी ने अपने भाई के निधन की खबर की पुष्टि की। राजीव सूरी ने कहा कि उन्हें दो जून से बुखार था और अगले दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।


अस्पताल का बेड नहीं मिला

राजीव सूरी ने कहा कि अनिल सूरी को हिंदुजा और लीलावती अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन वहां बिस्तर नहीं मिला। उन्हें बुधवार को एडवांस मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें निगम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे गुरुवार से वेंटिलेटर पर थे।

इन लोगों की मौत कोरोना से हुई

हाल ही में, संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद की वाजिद खान की भी कोरोना के कारण मृत्यु हो गई। बॉलीवुड ने पिछले एक महीने में कई हस्तियों को खो दिया हैं जिनमें इरफान, ऋषि कपूर, गीतकार गेश, निर्माता बसु चटर्जी हैं।
loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: