ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

ब्लैक विडो का पोस्टर हुआ रिलीज, स्कारलेट जॉनसन नजर आई सुपर हीरो के अवतार में

ब्लैक विडो का पोस्टर हुआ रिलीज, स्कारलेट जॉनसन नजर आई सुपर हीरो के अवतार में
Share it:
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के सुपर हीरो की पूरी दुनिया दीवानी है। मार्वल की बेहतरीन फिल्मो ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। भारतीय दर्शक भी मार्वल के इन सुपर हीरो के फैंस बन चुके है। आयरन मैन, थोर, कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर मैन, हल्क जैसे सुपर हीरो के पीछे तो सब पागल हो चुके है। मार्वल के जितने भी सुपर हीरो है उन सबमें सबके पास स्पेशल पॉवर होती है। एक ऐसा सुपर हीरो है जिसके पास कोई पॉवर नही है। ये ओर कोई नही पर एजेंट नताशा रोमनोव है। इन्हें ब्लैक विडो के नाम से भी जाना जाता है।
ब्लैक विडो की फिल्म के चर्चे काफी शुरुआत से ही हो रहे थे पर इस पर आगे कुछ हुआ नही था। अवेंजर्स एंडगेम ने नताशा अपनी क़ुरबानी दे देती है। मार्वल के डायरेक्टर्स को इस पर एलग फिल्म बनाने का आईडिया आया है इसीलिए इस पर एलग फिल्म बनने जा रही है। ब्लैक विडो का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ब्लैक विडो फिल्म 1 मई 2020 में रिलीज होगी।
मार्वल के मूवी में जब भी एजेंट रोमनोव की एंट्री होती है तब दर्शक ख़ुशी से झूम उठते है। एजेंट रोमनोव यानि ब्लैक विडो का किरदार स्कारलेट जॉनसन ने निभाया है। स्कारलेट जॉनसन ने अपनी खूबसूरती और जबरदस्त एक्शन से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। इस फिल्म के लिए खूब तगड़ी फी ले रही है स्कारलेट जॉनसन। फॉर्ब्स की सूचि में पहले नंबर पर है स्कारलेट जॉनसन। स्कारलेट ने एक साल में 400 करोड़ की कमाई की है।

loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Post A Comment:

0 comments: