26 जुलाई हर भारतीय के लिए खास दिवस है। इस दिन पाकिस्तान ने भारत के कारगिल पर हमला किया था। भारत ने पाकिस्तान के इरादों को नेस्ता नाबूद कर दिया था। आज से 20 साल पहले भारत ने कारगिल पर विजय हांसिल की थी। इसे कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच भके ही दुश्मनी हो पर फिल्मो में हीरो हीरोइन के बीच गजब का रोमांस दिखाया गया है। आज हम ऐसी फिल्मों के बारे में जानते है जिसमें सरहद पार प्यार हुआ हो।
1. वीर जारा - यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के 15 साल हो गए है। फिल्म में शाहरुख़ एयरफोर्स के पायलट होते है और प्रीटी ज़िंटा पाकिस्तानी लड़की होती है। दोनों की लव स्टोरी इस फिल्म में दिखाई गई है।
2. गदर: एक प्रेम कथा - सनी देओल की फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भारत पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी दिखाई गई है। अमीषा पटेल के पिता पाकिस्तान चले जाते है और सकीना भारत में रह जाती है। सकीना के पिता उसे पाकिस्तान बुला लेते है। सनी देओल अपने प्यार को पाने के लिए क्या क्या करता है वह देखने लायक है। फिल्म सुपर हिट रही थी।
3. राजी - आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी ने शानदार कमाई की थी। राजी में आलिया भारतीय जासूस बनी है और विक्की पाकिस्तानी अफसर बने है। दोनों एकदूसरे को प्यार करने लगते है। आलिया प्रेम से ऊपर अपने देश को पसंद करती है।
4. एक था टाइगर - सलमान खान की सुपर हिट फिल्म एक था टाइगर ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। कैटरीना कैफ और सलमान की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था। कैटरीना पाकिस्तानी एजेंट है और सलमान भारत का एजेंट। दोनों के बीच प्यार शुरू हो जाता है और दोनों देश को छोड़कर भाग जाते है।
5. द हीरो लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई - सनी देओल की ये फिल्म हिट साबित हुई थी। सनी देओल खुफिया एजेंट है। वो प्रीटी जिंटा को पाकिस्तान भेजते है। दोनों के बीच की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है।







Post A Comment:
0 comments: