![]() |
| http://m.hindustantimes.com/rf/image_size_960x540/HT/p2/2017/12/26/Pictures/_7ff21012-ea56-11e7-ad70-11504944e689.jpg |
26 दिसम्बर को क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का दूसरा रिसेप्शन होटल सेंट रेजिस में रखा गया था। जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट के अलावा कॉर्पोरेट जगत की बड़ी हस्तियां आई थी। इस रिसेप्शन में करण जौहर और कंगना रनौत एकदूसरे को अवोइड करते नजर आए थे।
इनके अलावा कुछ अनजाने लोगों ने भी घुसने की कोशिश की थी।
अनुष्का शर्मा के मैनेजर रितिक नागपाल से मिली माहिती के मुताबिक इस रिसेप्शन में कड़ी सुरक्षा के बावजूद 5 लोगों ने घुसने का प्रयास किया था। फिर भी उनको सफलता नही मिली थी। उनको इसके लिए आमंत्रण पत्रिका दिखाने को कहा गया था। उनके पास ना होने से बाउंसर ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया था।
होटल में होती है कड़ी सुरक्षा
होटल सेंट रेजिस हाई प्रोफाइल रिसेप्शन का आयोजन करने के लिए मशहूर है। विराट कोहली के रिसेप्शन में एंट्री और एग्जिट दोनों जगह पर डबल चेकिंग की जा रही थी। और इनके सिक्योरिटी के साथ साथ होटल की और से भी एक्स्ट्रा बाउंसर को बुलाया गया था। आने जाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी सिक्योरिटी रखी गई थी। हर गेस्ट की एंट्री की जा रही थी। एक बड़ी उम्र की महिला ने भी घुसने का प्रयास किया था। उनको विनम्रता से वहां से जाने को बोला गया था।


Post A Comment:
0 comments: