![]() |
| http://images.mid-day.com/images/2014/dec/Saurabh1810.jpg |
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी शुरुआत में लंबे बाल रखते थे और लंबे छक्के मारते थे। उसके ही राज्य में से आते हुए इस क्रिकेटर ने भी लंबे बाल और लंबे छक्के से लोगों का ध्यान खींचा था। ये क्रिकेटर और कोई नही पर सौरभ तिवारी है। सौरभ झारखंड की टीम से रणजी खेलता है और टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। सौरभ अपने 28 वे जन्मदिन मना रहे है।
लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर है सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी का 30 दिसम्बर 1989 में जन्म हुआ था। सौरभ में धोनी जैसी ही ज़लक देखने को मिल रही है। एक समय पर उनकी गिनती देश के प्रतिभाशाली प्लेयर्स में होती थी। क्रिकेट के मैदान में ये क्रिकेटर विस्फोटक बैटिंग और लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर था। सौरभ की प्रतिभा को देखकर चयनकर्ताओं ने महज 21 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए सिलेक्ट किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू किया था कैरियर
अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे क्रिकेट का प्रारंभ किया था। उसे दो मैच में ही बैटिंग करने के मौका मिला था और चोट और ख़राब फॉर्म के चलते वह भटक गए थे। आईपीएल 2010 में मुंबई की और से खेलते हुए सौरभ ने सबसे ज्यादा 18 सिक्सर लगाए थे। हम आशा करते है कि जल्दी ही सौरभ अच्छा प्रदर्शन कर के टीम इंडिया में जगह बनाए।


Post A Comment:
0 comments: