यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: जबरदस्त कॉनसेप्ट के साथ एक्शन से भरपूर हैं फिल्म प्रॉजेक्ट पॉवर, आपका पॉवर कौनसा हैं?

Movie Review: जबरदस्त कॉनसेप्ट के साथ एक्शन से भरपूर हैं फिल्म प्रॉजेक्ट पॉवर, आपका पॉवर कौनसा हैं?
Share it:

फिल्म रिव्यु: - Project Power - 2020
     कोरोना के कारण सिर्फ बॉलीवुड नहीं पूरे विश्व में फिल्म उद्योग व टीवी उद्योग पर बुरा असर पड़ा हैं। कई फिल्में बन के रेडी हैं पर उसको थिएटर में रिलीज़ नहीं किया गया हैं और नहीं किया जा रहा हैं। अब सब धीरे धीरे फिल्मों को OTT पर रिलीज़ कर रहे हैं। हॉलीवुड की फिल्म Project Power भी इस शुक्रवार 14 अगस्त 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई हैं। फिल्म के मुख्य किरदारों में जेमी फॉक्स, जोसफ गॉर्डोन लेविट्ट हैं। फिल्म का प्रकार एक्शन, क्राइम व साइंस फिक्शन हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलज की गई हैं। फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध हैं।



फिल्म की कहानी: - फिल्म की मुख्य कहानी में एक गिरोह एलग तरह का ड्रग्स सप्लाई कर रही हैं। ये ड्रग्स एक गोली हैं जो लेने के बाद 5 मिनिट तक इंसान में अद्भुत सुपर पॉवर आ जाती हैं। फिल्म में एक गर्ल स्टूडेंट इसका बेचने का काम करती हैं। इससे फ्रैंक नाम का पुलिसवाला भी गोली खरीदता हैं। इस गोली को वजह से एक मुठभेड़ में वह बच भी जाता हैं। जेमी फॉक्स जो आर्ट नामके मेजर का किरदार निभा रहे हैं। वो अपनी खोयी बेटी की तलाश में हैं। पुलिस कप्तान फ्रैंक को बताते हैं कि ये जो मेजर हैं वही इस गोली का सप्लायर हैं। मेजर लड़की को किडनैप करता है और उससे डीलर के बारे में पूछताछ करता हैं। दोनों में बात बन जाती हैं और लड़की उसे वहां ले जाती हैं। इस और मुख्य डीलर सबको लाइव डेमो दिखाने में लगा होता हैं। वहाँ से फ्रैंक आर्ट को गिरफ्तार करता हैं। रास्ते में फ्रैंक को पता चलता हैं कि पुलिस कप्तान ही इन सबको सपोर्ट कर रहा हैं। अब मेजर और फ्रैंक मिलकर बेटी को बचाने का प्लान बनाते हैं। जेनेसिस नाम के शिप पर मेजर की बेटी किडनैप कर के बंधक बनाए गई हैं। अब कैसे उसको छुड़ाते हैं वो देखने के लिए फिल्म जरूर देखें।

फिल्म रिव्यु:-  फिल्म में जबरदस्त कांसेप्ट दिखाया गया हैं। आप एक गोली खाओ और 5 मिनिट तक आपमें सुपरमैन जैसी पॉवर आ जाती हैं। आप कुछ भी कर सकते हैं। इसका एक नुकसान भी हैं कि आपकी जान भी जा सकती हैं। दरअसल पूरा सिंडिकेट इस पॉवर कैप्सूल का टेस्ट ही कर रही होटी हैं। मेजर की बेटी ट्रैसी हैं उसके जीन से ये पॉवर कैप्सूल बनाई जा रही हैं। फिल्म में एक्शन हैं पर उसको ज्यादा दमदार नहीं बनाया गया हैं। पॉवर कैप्सूल लेने के बाद जो पॉवर आती हैं उसको ज्यादा इफेक्टिव बना सकते थे। फिल्म में कुछ लूपहोल भी हैं। ट्रैसी को किडनैप किया गया तो उसमें क्या पॉवर हैं वो नहीं बताया गया। पॉवर कैप्सूल कैसे बनाते हैं वो नहीं दिखाया गया। पुलिस कप्तान किस तरह से माफिया को सपोर्ट कर रहा वो नहीं दिखाया गया। 
फिल्म में जेमी फॉक्स की दमदार एक्शन और एंट्री दिल छू लेती हैं। जोसफ का सर पर गोली लगने वाला सीन रोंगटे खड़े कर देता हैं। उन्होंने भी बढ़िया एक्टिंग की हैं। फिल्म में एक्शन सीक्वन्स कम हैं और बहुत छोटे दिखाए गए हैं। तकरीबन 2 घंटे की फिल्म में कुछ खाली खली लगता हैं। फिल्म की शुरुआत एकदम धांसू हैं पर एंड तक फुस्स हो जाती हैं। एकदम हटके कांसेप्ट के लिए फिल्म को एक बार जरूर देखना चाहिए।
loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: