आजकल जब लोग घर पर समय बिता रहे हैं, तो एक-दूसरे से जुड़ने का एकमात्र तरीका सोशल मीडिया है। अगर हम फिल्म और टीवी से जुड़ी हस्तियों के बारे में बात करते हैं, तो वे बहुत सक्रिय हो गए हैं। हर कोई फिलहाल प्रशंसकों के साथ बना रहता है और चर्चा में बने रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट साझा करता रहता है। जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में आ गई हैं और उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। श्वेता तिवारी को शायद ही कोई ऐसा होगा जो जानता नहीं होगा। श्वेता ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से लोगों के दिल में जगह बनाई हैं। अब उनकी बेटी भी उनकी तरह ही बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। उनके कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं।
बोल्ड और ग्लैमरस फोटो शेयर की
साल 2000 में जन्मे पलक तिवारी 20 साल की उम्र में एक स्टार किड बन गई हैं, जिनके फैंस किसी भी स्टार से कम नहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीर साझा की। इसमें पलक ने व्हाइट ड्रेस के साथ बोल्ड पोज दिया है। यह फोटो किसी भी अभिनेत्री या मॉडल को हिट करने के लिए पर्याप्त है। इस फोटो के बाद उनकी खूबसूरती की तारीफ हो रही है। कईयों ने उनके मेकअप की तुलना काइली जेनर से भी की है। इस फोटो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तो यहाँ तक कह रहे हैं कि पलक इंडियन काइली जेनर हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया में हो रहे हैं। लगता हैं जल्द ही पलक इंडस्ट्री में कदम रख सकती हैं।




Post A Comment:
0 comments: