मशहूर डायरेक्टर जो रूसो लिखित फिल्म एक्सट्रैक्शन इस शुक्रवार 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई हैं। फिल्म के मुख्य किरदार में क्रिस हेम्सवर्थ, रणदीप हुड्डा, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मौजूद हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भारत में हुई हैं। फिल्म में बांग्लादेश भी दिखाया गया हैं। फिल्म का प्रकार एक्शन थ्रिलर हैं। फिल्म के डायरेक्टर सैम हरग्रावे हैं। फिल्म इंग्लिश के साथ साथ हिंदी, तमिल व तेलुगु में भी रिलीज़ हुई हैं। इस फिल्म को देखने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन अनिवार्य हैं।
फिल्म की कहानी:- फिल्म की मुख्य कहानी में क्रिस एक ब्लैक मार्किट का सोल्जर हैं जो पैसे लेकर मिशन पूरा करता हैं। मुंबई के बड़े डॉन पंकज त्रिपाठी के बेटे को बांग्लादेश के बड़े डॉन ने किडनैप किया होता हैं। रणदीप हुड्डा को पंकज बेटे को वापिस लाने का ऑर्डर करता हैं। क्रिस को मिशन मिल जाता हैं और वह ढाका जाकर बेटे को छुड़ा लेता हैं। इस तरफ रणदीप भी ढाका जाकर बिना पैसे दिए बेटे को वापिस लाना चाहता हैं। क्रिस और रणदीप के बीच जबरदस्त टक्कर होती हैं। ढाका का डॉन पुरे शहर के रास्ते बंद करवा देता हैं और मिलिट्री लगा देता हैं। अब रणदीप, क्रिस और लड़का कैसे निकलते हैं वो देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
रिव्यु:- फिल्म की शूटिंग भारत में ज्यादातर हुई हैं। भारतीय दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ रणदीप हुड्डा और पंकज त्रिपाठी भी हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन व गन फाइटिंग हैं। रणदीप और क्रिस का आमना सामना दिल खुश कर देता हैं। ढाका के डॉन भी खतरनाक दिखाये गए हैं। क्रिस, रणदीप, पंकज सबकी एक्टिंग बढ़िया रही हैं। एक्शन के मामले में रणदीप क्रिस से जरा भी कमजोर नहीं दिखे हैं।
फिल्म की शुरुआत बेहद बढ़िया रही हैं। शुरुआती एक्शन दिल थामने वाला हैं। बिच में क्रिस और लड़के की बात थोड़ी बोरिंग सी लगती हैं। फिर एक्शन शुरू हो जाता हैं। फिल्म के एंडिंग में रणदीप और क्रिस दोनों मर जाते हैं। ढाका के डॉन को बाथरूम में मार दिया जाता हैं। फिल्म का अंत शायद किसी को पसंद नहीं आयेगा। फिल्म बेहद मस्त हैं पर उसका एंडिंग कुछ ओर होता तो फिल्म ओर मजेदार होती।




Post A Comment:
0 comments: