मैच नंबर - 48, SRH VS KXIP
आईपीएल के बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में हैदराबाद और पंजाब के बीच मैच खेला गया था। हैदराबाद को प्लेऑफ में टिके रहने के लिए ये मैच जीतना बेहद ही जरूरी था। जबकि पंजाब को भी ये मैच जीतकर प्लेऑफ की सफर जारी रखनी थी। हैदराबाद में डेविड वॉर्नर अकेले स्कोर को ऊंचाइयो पर ले जाने के लिए सक्षम है। क्रिस गेल अकेले मैच का पासा पलट सकते है। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन बनाए।
हैदराबाद की बैटिंग:- हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 212 रन बनाए। हैदराबाद के बल्लेबाजों में डेविड वॉर्नर ने 81 रन बनाए। सहा ने 28 रन बनाए। मनीष पांडे ने 36 रन बनाए। मोहमद नबी ने 20 रन बनाए। केन विलियमसन ने 14 रन बनाए। राशिद खान ने 1 रन बनाए। विजय शंकर ने 7 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 5 रन बनाए।
पंजाब की गेंदबाजी:- पंजाब के गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला। मोहमद शमी को 2 विकेट मिले। रविचंद्रन अश्विन को 2 विकेट मिले। एम अश्विन को 1 विकेट मिला।
पंजाब की बैटिंग:- पंजाब की टीम 8 विकेट पर 167 रन बना पाई थी। पंजाब के बल्लेबाजों में राहुल ने 79 रन बनाए। क्रिस गेल ने 4 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 27 रन बनाए। पूरन ने 21 रन बनाए। मिलर ने 11 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन 0 पर आउट हुए। सिमरन सिंह ने 16 रन बनाए। एम अश्विन ने 1 रन बनाए। मुजीब उर रहमान 0 पर आउट हुए। शमी ने 1 रन बनाए।
हैदराबाद की गेंदबाजी:- खलील अहमद को 3 विकेट मिले। संदीप शर्मा को 2 विकेट मिले। राशिद खान को 3 विकेट मिले।
मैच का रिजल्ट:- हैदराबाद ने ये मैच 45 रन से जीत लिया है। डेविड वॉर्नर को प्लयेर ऑफ़ द मैच चुना गया था।
पॉइंट टेबल:- हैदराबाद की टीम पॉइंट टेबल में 4 स्थान पर है।
ऑरेंज कैप:- ऑरेंज कैप डेविड वॉर्नर के पास है।
पर्पल कैप:- पर्पल कैप रबाडा के पास है।





Post A Comment:
0 comments: